दिल्ली सहित देशभर में सर्दी बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में सर्दी बढ़ गई है। पारा गिरने के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है लेकिन धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत भी मिल रही है।दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री कम है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी का तापमान और भी नीचे जाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है और तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, लेह में शून्य से 9.6 डिग्री नीचे और करगिल में शून्य से 10.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में जम्मू एवं कश्मीर में पारा और भी लुढ़केगा।

मध्य प्रदेश में भी सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में सर्दी और भी बढ़ सकती है।भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मलाजखण्ड व रीवा सबसे सर्द रहे, जहां पारा तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट आई है। अधिकांश इलाकों मे तापमान आठ डिग्री के आसपास बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पारा गिरकर सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे जा पहुंचा है। लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। बीते 24 घंटों में आगरा राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूतनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर में 6.6, बरेली में 7.8 और राजधानी लखनऊ में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना सहित बिहार के अधिकतर हिस्सों में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को राजधनी का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह बुधवार को गया का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तो भागलपुर का न्यूनतम तापामन 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+