कैदियों के आरोप गलत : तिहाड़ प्रमुख
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के महानिदेशक नीरज कुमार ने बुधवार को कहा कि दो कैदियों ने जो आरोप लगाए हैं वे गलत हैं। दरअसल, दो कैदियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें जेल में बंद राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) आयोजन समिति के सदस्यों की हत्या करने के लिए कहा गया था।
कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "जेल के कैदियों द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। जघन्य अपराध में इन्हें सजा मिली है। हम इनके गिरोह का भंडाफोड़ करना चाहते थे जिसकारण उन्हें कड़ी सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था।"
कैदी अमित और निशांत ने मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में कहा था कि जेल के अधिकारियों ने सीडब्ल्यूजी आयोजन समिति के सदस्यों की हत्या के लिए उन्हें चाकू और पिस्तौल मुहैया करवाई थी।जेल अधिकारियों के मुताबिक कैदियों ने जो गिरोह बनाया था उसे तोड़ने के लिए इन दोनों को जेल संख्या-4 से कड़ी सुरक्षा वाली जेल संख्या-3 में स्थानांतरित किया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वे इस व्यवस्था से खुश नहीं थे और इसी कारण उन्होंने अदालत ने ऐसी बातें कहीं।"राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े घोटाले के आरोप में आयोजन समिति के पूर्व सदस्य संजय महेंद्रू, टी. एस. दरबारी और एम. जयाचंद्रन फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications