बच गया भाजपा-शिवसेना का गठबंधन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी को जहां इस मामले में सफाई देनी पड़ गई वहीं शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज से आश्वासन मिलने के बाद बुधवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिल्ली में आयोजित होने वाली महासंग्राम रैली में हिस्सा लेने की घोषणा की।
गडकरी ने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'शिवसेना के साथ हमारा गठबंधन है और हमारा ये गठबंधन जारी रहेगा।' रही बात राज ठाकरे की तो वह पहले शिव सेना में थे इस नाते वह भाजपा नेताओं से मिलने मुंबई कार्यालय चले आए। इसमें कोई राजनीति नहीं है और न ही उनके तरफ से कोई प्रस्ताव है।
ज्ञात हो कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे सोमवार को मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। इसको लेकर भाजपा और शिव सेना के बीच गठबंधन में दरार पड़ने की नौबत आ गई थी। शिव सेना नेता उद्धव ठाकरे ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि राजग की रैली में शिवसेना हिस्सा नहीं लेगी।सूत्रों के मुताबिक गडकरी के बयान के बाद उद्धव ठाकरे ने आडवाणी और स्वषमा स्वराज के साथ बातचीत की। उसके बाद ही राजग की रैली में शामिल होने का मुंबई में ऐलान किया।












Click it and Unblock the Notifications