उत्तर प्रदेश : स्कूल की दीवार गिरी, छात्र की मौत
हरदोई (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से हुए हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना बेंटा कला थाना क्षेत्र स्थित भैलामऊ जूनियर हाई स्कूल की है, जहां स्कूल की दीवार का एक बड़ा हिस्सा छात्रों पर गिर गया।
स्थानीय थाना प्रभारी एस. के. वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में कक्षा एक में पढ़ने वाले सानू कुमार (छह वर्ष) की मौत हो गई।वर्मा ने बताया कि घायल छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब छात्र दीवार के पास खेल रहे थे। दीवार गिरने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। वर्मा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications