ईरान में शक्तिशाली भूकंप, 7 मरे

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप के झटके कई शहरों, गावों और कस्बों में महसूस किए गए। भूकंप का मुख्य केंद्र हुसैन अबाद कस्बे के निकट फहराज गांव में स्थित था। प्रांतीय गवर्नर इस्माइल नजर ने कहा कि शुरुआती जानकारियों के मुताबिक चेह कानबर, टाक सेफिलदीनी और सराज क्षेत्रों में लोगों के मारे जाने की खबर है।
नजर ने बताया कि तीन गावों में कुछ ग्रामीण मलबे के नीचे दब गए हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications