प्याज ने रूलाया, पाकिस्तान ने आंसू पोछे

onions
नई दिल्ली। जहां लोग प्याज के बढ़ते दामों की वजह से घड़ो आंसू निकाल रहे हैं वहीं देश के कृषि मंत्री शरद पवार ने साफ कर दिया है कि कम से तीन हफ्तों तक प्याज़ की स्थिति यूं ही बनी रहेगी। प्याज इतना महंगा हो गया है कि अब लोगों को इसे खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। नासिक में कमजोर उपज की वजह से प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। ताजा दामों की बात करे तो प्याज की कीमत 80-100 रूपये के बीच है।

जहां पूरा भारत प्याज का रोना रो रहा है वहीं प्याज की भरपाई वो अपने पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान से कर रहा है खबर है कि प्याज की फसल खराब हो जाने के कारण इसे पाकिस्तान से आयात करने का फैसला लिया गया है। प्याज की खेप लेकर 13 ट्रक अट्टारी- वाघा सीमा के रास्ते सोमवार को अमृतसर पहुंचे हैं। पाकिस्तान से आयात किए गए प्याज़ की आपूर्ति उत्तरी भारत के बाजारों में की जायेगी। मंगलवार को भी प्याज़ के करीब 25 ट्रक भारत आने की उम्मीद है।

अमृतसर में सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्याज से भरे कम से कम 13 ट्रक पाकिस्तान से आए हैं। एक ट्रक में पांच से 15 टन प्याज भरा होता है। अधिकारी ने बताया, करीब पांच आयातकों (भारतीय) ने पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, जलंधर और दिल्ली के बाजारों में आपूर्ति के लिए लाहौर से प्याज खरीदा है।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान से यहां तक प्याज के आने की लागत 18 से 20 रूपये प्रति किलोग्राम बैठती है. इसमें सीमा शुल्क, उपकर, परिवहन और हैंडलिंग की लागत शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+