यूपी के इटावा में तारकोल गोदाम में आग लगी

गोदाम में काफी मात्रा में तारकोल रखा हुआ था। आग लगते ही पूरा गोदाम धूं-धूं कर जलने लगा। गोदाम में तारकोल के साथ वहां रखीं सड़क निर्माण में काम आने वाली मशीनें भी जल गईं। दो घंटे से अधिक समय तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना के समय गोदाम में कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। उन्होंने कहा कि आग किन कारणों से लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आग से करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications