यूरोप में हिमपात के कारण उड़ानें रद्द
लंदन। हिमपात के कारण पूरे यूरोप में हजारों उड़ानें और ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्री बीच में फंस गए हैं। इससे अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से कुछ ही उड़ानें हुई जबकि पेरिस और फ्रैंकफर्ट जैसे व्यस्त हवाई अड्डों में एक-तिहाई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
ब्रसेल्स हवाई अड्डे से बुधवार तक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। परेशान यात्री हवाई अड्डे पर ही सोने को विवश हुए।कई देशों में सड़कों को खतरनाक घोषित कर दिया गया है। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में बर्फबारी का सबसे बुरा असर पड़ा है और मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह जमा देने वाली ठंड बनी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications