भारत, रूस करेंगे अफगान, पाक और आतंकवाद पर चर्चा : कृष्णा
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच वार्ता शुरू होने से एक दिन पहले विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने सोमवार को कहा कि भारत और रूस अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में पनपते आतंकवाद पर अपनी समान चिंता और आतंकवाद से लड़ने में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता करेंगे।मेदवेदेव की दो दिवसीय भारत यात्रा के कुछ ही घंटे पहले रूसी समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कृष्णा ने कहा, "अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र के हालात से भारत और रूस दोनों की सुरक्षा प्रभावित होती है। इस मुद्दे के अलावा अन्य अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।"
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच वार्ता शुरू होने से एक दिन पहले विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने सोमवार को कहा कि भारत और रूस अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में पनपते आतंकवाद पर अपनी समान चिंता और आतंकवाद से लड़ने में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता करेंगे।
मेदवेदेव सोमवार देर रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। दोनों देशों के बीच करीब 15 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। मंगलवार को मेदवेदेव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा है कि दोनों देश हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावना भी तलाशेंगे।
मेदवेदेव एक विशाल प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां प्रधानमंत्री के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के सिलसिले में आएंगे। संभावना है कि एक समझौता पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमानों को लेकर होगी, जबकि एक अन्य समझौता नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए होगा।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मेदवेदेव के बीच नागरिक परमाणु सहयोग के विस्तार, आर्थिक सम्बंध और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी बात होगी। मेदवेदेव मुम्बई और आगरा भी जाएंगे।
भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था कि दोनों देशों में युद्धक जेट विमानों के संयुक्त उत्पादन के एक प्रस्ताव पर सबकी नजर है और यह सुखोई की डिजाइन पर आधारित है।उन्होंने कहा कि भारत में रूस द्वारा कुछ और परमाणु रिएक्टर बनाने के समझौते पर भी हस्ताक्षर हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications