प्याज के जमाखोरों पर की जाएगी कार्रवाई : दीक्षित
नई दिल्ली। प्याज की आसमान छूती कीमतों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि वह प्याज के जमाखोरों और कालाबाजारियों पर कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दो दिनों में महाराष्ट्र के नासिक से 60 ट्रक प्याज की आपूर्ति होने वाली है, जिससे प्याज की कीमत में ठहराव आएगा।प्याज की बढ़ती कीमत से पार पाने के लिए आयोजित की गई उच्चस्तरीय बैठक से बाहर निकलने के बाद उन्होंने यह बयान दिया और कहा कि बुधवार से जमाखोरों और कालाबाजारियों पर छापा मारा जाएगा।
दीक्षित ने कहा कि सोमवार से प्याज की कीमत में 13.5 फीसदी तक की गिरावट आई थी, लेकिन जमाखोरी के कारण कीमत बढ़ गई।
दिल्ली सरकार के केंद्रों पर प्याज बेचने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले तो उनके द्वारा उठाए गए कदमों का परिणाम देखा जाएगा और फिर यदि जरूरत हुई तो ऐसे केंद्र भी लगाए जाएंगे।बैठक में खाद्य और आपूर्ति मंत्री हारून युसुफ और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications