रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर शंघाई होटल
शंघाई जिन जियांग इंटरनेशनल होटल्स ग्रुप का शंघाई टावर जे होटल 2014 तक बनकर तैयार हो जाएगा। चाइना डेली के मुताबिक यह शंघाई टावर का हिस्सा होगा, जिसे 632 मीटर और ऊंचा किया जाना है। होटल में 258 लग्जरी कमरे होंगे।
जिन जियांग होटल सूत्रों के अनुसार यह दुनिया का सबसे ऊंचा लग्जरी होटल होगा। यह गौरव फिलहाल पार्क हयात शंघाई होटल को हासिल है।
पार्क हयात शंघाई की सबसे ऊंची इमारत वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर की 79वीं से 93वीं मंजिल पर है। हालांकि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा है, जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications