अमिताभ बच्चन सुनाएंगे नर्मदा का दर्द
आने वाले दिनों में आप भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी की गाथा सुन सकेंगे। नर्मदा की गाथा को अपनी आवाज देने पर बच्चन ने सहमति जताई है। नर्मदा मध्य प्रदेश की प्रमुख नदी है और इस पर कई परियोजनाएं बनी हैं जो राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद इस नदी पर प्रदूषण का खतरा भी बना हुआ है।
भाजपा के राज्यसभा सदस्य और नर्मदा संरक्षण अभियान के कार्यकर्ता अनिल माधव दवे ने बताया कि अमिताभ बच्चन से उन्होने मुम्बई में मुलाकात की। इसके बाद बच्चन ने नर्मदा की गाथा को अपनी आवाज देने की हामी भर दी है। इस मौके पर जया बच्चन भी मौजूद थीं।
नर्मदा की गाथा पर केंद्रित ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन सूत्रधार (एंकर) होंगे। इस कार्यक्रम को तैयार करने की कार्ययोजना जल्द ही बनेगी। इस कार्यक्रम में संगीत किसका होगा, इस पर विचार हो रहा है। उन्होने बताया कि इस योजना को कार्यरूप देने में छह माह लग सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications