भाजपा पर भड़कीं सोनिया

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई करने की चुनौती देते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी दल ने राजनीतिक ब्लैकमेल के लिए संसद को 'बंधक' बना लिया है।

पार्टी के 83वें महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ नरमी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। हमने जांच लम्बित होने के बावजूद मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को पद छोड़ने के लिए कहा है।"

उन्होंने मुम्बई के आदर्श सोसायटी घोटाले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के पद छोड़ने के संदर्भ में यह बात कही। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार और भाई-भतीजेवाद के आरोपों में कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा की आलोचना की।

उन्होंने कहा, "क्या भाजपा ऐसा दावा कर सकती है? क्या वह कर्नाटक के संदर्भ में ऐसा कर सकती है?" कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने लम्बे भाषण में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले को लेकर विपक्ष द्वारा संसद को नहीं चलने देने की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, "क्या भाजपा संसद को ठप्प करने को न्यायोचित ठहरा सकती है? संसद को राजनीतिक ब्लैकमेल के लिए बंधक नहीं बनाया जा सकता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+