केरल: विधानसभा में शराब पीकर पहुंचते हैं विधायक
कन्नूर में माकपा के सहयोगी संगठनों द्वारा शुरू किए गए शराब विरोधी अभियान का उद्घाटन करते समय मंत्री ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सुबह के समय कई विधायक नशे की हालत में आते हैं। उन्हें शायद यह लगता है कि नशे के बिना वे विधानसभा में अपनी बात नहीं रख सकते।
उधर, राज्य के मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने कहा कि उनके समक्ष इस तरह की घटना नहीं आई है। विपक्ष के नेता ओमेन चैंडी ने भी मुख्यमंत्री के सुर में सुर मिलाया।
वहीं, थिरूवंचूर से कांग्रेस विधायक राधाकृष्णन ने कहा कि यह श्रीमथी की जिम्मेदारी बनती है कि वह तथ्यों के साथ अपनी टिप्पणी दें। इस मुद्दे को विधानसभा में विशेषाधिकार हनन के रूप में उठाया जाएगा।
उधर, वरिष्ठ विधायक पी.सी. जार्ज ने कहा कि श्रीमथी का बयान अपमानजनक है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा का सत्र 21 दिसम्बर से शुरू होना है और इस बात की उम्मीद है कि विपक्ष इस मुद्दे को उठाएगा।













Click it and Unblock the Notifications