टीआईई शिखर सम्मेलन में 2000 से अधिक युवा उद्यमी हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां होने जा रहे द इंडस एंटरप्रेनर्स (टीआईई) शिखर सम्मेलन में 2,000 से अधिक उभरते उद्यमियों के हिस्सा लेने की सम्भावना है। इस सम्मेलन में इंफोसिस के संस्थापक एन.आर.नारायण मूर्ति और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन सहित 100 से अधिक वक्ता अपने विचार रखेंगे।

'एंटरप्राइजिंग इंडिया' शीर्षक वाला यह सम्मेलन यहां सिरी फोर्ट आडिटोरियम में 21 से 23 दिसम्बर तक होगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष, आलोक मित्तल ने कहा कि गोली वड़ा पाव के एस.वेंकटेश, मिट्टीकूल के अनुसंधानकर्ता मनसुखभाई प्रजापति, और शिल्पकारों को रोजगार देने के लिए 'रंगसूत्र' की स्थापना करने वाली सुमिता घोस जैसे उभरते उद्यमी अपनी उद्यम यात्रा के बारे में सम्मेलन में विचार व्यक्त करेंगे।

यह आयोजन 14 देशों के पहली पीढ़ी के 15,000 से अधिक उद्यमियों के एक समूह, टीआईई द्वारा किया जा रहा है।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय ब्रांड को एक वैश्विक ताकत बनाने में सहयोग देने वालों का यह सबसे बड़ा सम्मेलन होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+