पटना एक्सप्रेस में बम की सूचना अफवाह
सागर के पुलिस अधीक्षक वी.के. सूर्यवंशी ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि बम की सूचना मिलने के बाद पटना एक्सप्रेस को शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे सागर जिले के करोंद स्टेशन पर रोक दिया गया। लगभग छह घंटे के तलाशी अभियान में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला और रविवार सुबह 3.50 बजे रेलगाड़ी को राजेंद्र नगर के लिए रवाना कर दिया गया।
सूार्यवंशी के मुताबिक भोपाल रेलवे प्रशासन की ओर से जब रेलगाड़ी में बम होने की सूचना मिली थी उस समय पटना एक्सप्रेस करोंद स्टेशन से आगे निकल चुकी थी, लिहाजा उसे दो किलोमीटर पीछे लाना पड़ा ताकि रात के समय में यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि सागर से भेजे गए बम निरोधक दस्ते ने अपने खोजी कुत्तों की मदद से पूरी रेलगाड़ी की तलाशी ली लेकिन इस दौरान बम अथवा किसी तरह की संदिग्ध वस्तु के न मिलने पर गाड़ी को रवाना कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications