मनीला। उत्तरी फिलीपींस के एक पांच मंजिला होटल में रविवार तड़के भड़की आग में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा कागायान सूबे के तुगुगाराओ शहर में एक पांच मंजिले होटल में हुआ।
हादसे में मारे गए 15 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। आग पांच मंजिला इमारत के सबसे निचले तल में एक मोटरसाइकिल की दुकान में लगी थी। पीड़ितों में अधिकतर छात्र हैं।