बक बक बंद करो राहुल गांधी : बाल ठाकरे
मुंबई। जहां हर कोई राहुल गांधी को नसीहत देने में जुटा है तो भला शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे कैसे पीछे रह सकते थे सो उन्होंने ने भी राहुल पर निशाना साधा। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने राहुल को चेतावनी दी है कि अगर हिंदुओं को निशाना बनाया गया तो इसका जवाब दिया जाएगा। शिवसेना प्रमुख का शुक्रवार देर रात जारी हुए वक्तव्य में कहा गया है, अगर हिंदुओं को बेवजह निशाना बनाया गया तो हम इसका बदला लेंगे। उन्होंन राहुल को ब़डब़डाना बंद करने की भी हिदायत दी है।
इससे पहले उमा भारती ने राहुल गांधी को लालची शिष्य करार दिया है।लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व नेता उमा भारती ने कहा कि राहुल यह सारा पाठ दिग्विजय सिंह से पढ़ रहे है, जो खुद भी मुसलमानों को सर्पोट लेने के लिए आरएसएस विरोधी बयान देते रहते है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल को कहूंगी कि थोड़ा पढ़ा करो। दिग्विजय सिंह जो नोट्स बनाकर देते हुए उन्हें राहुल पढ़ देते है तो ऎसा होगा ही।
तो वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो राहुल को पाकिस्तान का हमदर्द बता डाला है, मोदी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने यह बयान देकर पाकिस्तान को मदद की है। आपको बता दें कि विकिलीक्स के एक खुलासे में कहा गया है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अमेरिकी राजदूत से कहा था कि भारत को इस्लामिक संगठन से भगवा आतंकवाद से खतरा है।













Click it and Unblock the Notifications