दिल्ली में 2 दिन से लापता छात्रा की हत्या

राजधानी के केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ज्योति 2 दिन पहले गुरुवार को कोचिंग के लिए घर से निकली। कोचिंग से लौटने का समय हो गया और वो घर नहीं लौटी। देर शाम घर पर एक फोन आया, वो फोन ज्योति ने किया था। फोन पर उसने कहा, "मुझे बचा लो नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे।" इतना सुनने के बाद घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
ज्योति के घर वाले तुरंत पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन लापरवाह पुलिस ने महज गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें बैरंग लौटा दिया। छात्रा को ढूंढ़ने तक की जहमत नहीं उठायी। अब आज शनिवार को द्वारका इलाके में स्थित जनता क्वार्टर में ज्योति का शव मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरे पर कुछ लड़के किराए पर रहते थे। पुलिस उन लड़कों का सुराग ढूंढ़ने में जुट गई है। ज्योति की हत्या के पीछे क्या कारण रहे, यह बात भी पुलिस के लिए बड़े सवाल हैं।












Click it and Unblock the Notifications