राहुल गुरुवार से तमिलनाडु व केरल के दौरे पर (लीड-1)
तमिलनाडु में कांग्रेस की युवा शाखा के पदाधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि राहुल 22 दिसम्बर की सुबह नई दिल्ली से यहां पहुंचेंगे और कम से कम तीन जिलों में युवा इकाई के पदाधिकारियों को सम्बोधित करेंगे। वह किन-किन जिलों के पदाधिकारियों को सम्बोधित करेंगे यह अभी तक तय नहीं हुआ है।
अधिकारियों के मुताबिक राहुल विल्लूपुरम, तिरूचिरापल्ली, मदुरै और तिरूनेलवेली जिलों में से किन्हीं तीन जिलों के पदाधिकारियों को सम्बोधित कर सकते हैं।
इस दौरान राहुल पार्टी के युवा पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा कर सकते हैं।
वह 23 दिसम्बर को केरल के लिए रवाना होंगे और फिर दिल्ली लौट जाएंगे।
तमिलनाडु कांग्रेस की युवा शाखा में अभी 14 लाख सदस्य हैं। पार्टी अधिकारियों ने कहा कि वे इस संख्या को और बढ़ाना चाहते हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की इस आगामी यात्रा से कुछ ही दिनों पहले 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के अंतर्गत केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पूर्व दूरसंचार मंत्री और डीएमके सदस्य ए. राजा से जुड़े कई लोगों के घरों और दफ्तरों पर छापा मारे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications