झारखंड का नक्सली उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

आलापुर थाना-प्रभारी जयशंकर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि झारखण्ड पुलिस ने हमें रमेश के चोरी-छुपकर आलापुर में रहने की सूचना दी थी, जिसके बाद देर रात घेराबंदी कर एक ईंट-भट्टे के पास मुठभेड़ के दौरान उसे पकड़ लिया गया।
सिंह ने बताया कि रमेश नक्सलियों के जोनल कमांडर कुंदन पाहन गिरोह का सक्रिय सदस्य था। रमेश झ्झारखण्ड में पुलिस दल पर हमला करने और पुलिस चौकियां उड़ाने की कई घटनाओं में शामिल था। रमेश पर झारखंड के विभिन्न जिलों में करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है। उसके कब्जे से एक राइफल और एक पिस्तौल तथा कई कारतूस जब्त किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications