विकिलीक्स: बांग्लादेशी खुफिया एजेंसी ने किया था आतंकी संगठन का समर्थन

Terrorist
वॉशिंगटन। बांग्लादेश की एक खुफिया एजेंसी ने एक इस्लामी आतंकी संगठन के उस विचार का समर्थन किया था, जिसके तहत उसने एक राजनीतिक पार्टी के गठन की कोशिश की थी। यह घटना दो वर्ष पहले की है। उस समय बांग्लादेश में सैन्य समर्थित सरकार सत्ता में थी। यह जानकारी मीडिया ने शुक्रवार को विकिलीक्स के हवाले से दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बांग्लादेश की एक निजी वेबसाइट बीडीन्यूज24डॉटकाम पर प्रकाशित दस्तावेजों में कहा गया है कि 'डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलीजेंस' ने प्रतिबंधित इस्लामी संगठन हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी की राजनीतिक शाखा के गठन का समर्थन किया था। उस समय बांग्लादेश में (2007-2008) अंतरिम सरकार का शासन था।

अमेरिकी दूतावास से भेजे गए एक संदेश के अनुसार 2008 के आम चुनाव से पहले इस्लामिक डेमोक्रेटिक पार्टी के गठन की कोशिश की गई थी। बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने उस समय इस मामले को लेकर हुई व्यापक आलोचना के कारण पार्टी के पंजीकरण का आवेदन खारिज कर दिया था। अमेरिकी दूतावास ने इस इस्लामी संगठन की राजनीतिक शाखा के गठन का सख्त विरोध किया था, क्योंकि दूतावास का मानना था कि यह संगठन अमेरिकी मिशन या उसके हितों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई कर सकता है और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और उनका समर्थन करने में संगठन की क्षमता को बढ़ा सकता है।

बांग्लादेश की एक अन्य खुफिया एजेंसी, नेशनल सिक्युरिटी इंटेलिजेंस ने भी इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की थी कि इस पार्टी के गठन से उग्रवादियों को एक उदारवादी मोर्चे की आड़ में आतंकी गतिविधियां चलाने की आजादी मिल जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+