भारतीय राजनयिकों जैसे कार्य ही करते हैं अमेरिकी राजनयिक (लीड-1)

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है उसके राजनयिक भारत में वही काम करते हैं, जो भारतीय राजनयिक अमेरिका में करते हैं। यह बात भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा अमेरिका पर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाए जाने के मद्देनजर कही गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे.क्राउले ने भारत से सम्बंधित विकिलीक्स द्वारा लीक किए गए संदेशों की सामग्री पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। क्राउले ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "हम भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी विकसित कर रहे हैं। भारत सरकार और भारतीय लोगों के साथ कई मुद्दों पर हमारा महत्वपूर्ण आदान-प्रदान है।"

क्राउले ने कहा, "हमारे राजनयिक वही काम करते हैं, जो राजनयिक करते हैं, और हम भारत जैसे देश में जो करते हैं, वह उससे कुछ अलग नहीं है, जो भारतीय राजनयिक हमारे देश में करते हैं।"

तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए किए गए एक समझौते पर अमेरिका के रुख के बारे में पूछे जाने पर क्राउले ने कहा, "हमें टीएपीआई परियोजना के लिए हुए प्रारम्भिक समझौते से खुशी है।"

क्राउले ने कहा, "यह स्मरण रखना महत्वपूर्ण है कि पाइपलाइन दीर्घकालिक परियोजना है, और इसके लिए अथक प्रयासों की जरूरत होगी। फिर यह तुर्कमेनिस्तान और क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक लाभ दे सकेगा।"

क्राउले ने कहा, "टीएपीआई का मार्ग पड़ोसियों को आर्थिक वृद्धि और समृद्धि के साथ जोड़ते हुए स्थिरता का गलियारा साबित हो सकता है। इस परियोजना के लिए अभी लम्बी दूरी तय करनी है, लेकिन इसके अभूतपूर्व लाभ हो सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+