नई दिल्ली में कांग्रेस का 83वां महाधिवेशन शुरू
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में राजनीतिक, आर्थिक और विदेशी प्रस्तावों की समीक्षा करने वाली समिति की बैठक के साथ ही कांग्रेस का 83वां महाधिवेशन शनिवार को नई दिल्ली में शुरू हो गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा भी उपस्थित थे।
नई दिल्ली में तीन दिनों तक चलने वाला यह अधिवेशन उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित किया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक समिति दो दिनों तक चलने वाले इस महाधिवेशन में पारित किए जाने वाल प्रस्तावों को अंतिम रूप देगी। इस महाधिवेशन में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के 1,250 सदस्य तथा लगभग 15,000 नेता और कार्यकर्ता शमिल होंगे।
कांग्रेस का यह महाधिवेशन उस समय आयोजित किया जा रहा है जब पार्टी भ्रष्टाचार से जुड़े कई घोटालों और विवादों का सामना कर रही है।
सोनिया रविवार सुबह महाधिवेशन को संबोधित करेंगी। दिल्ली 32 वर्षो में पहली बार कांग्रेस के महाधिवेशन की मेजबानी कर रही है। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस का महाअिधिवेशन वर्ष 1978 में आयोजित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications