अमेठी में महिला टीचर पर तेजाब फेंका

पुलिस के अनुसार कानूपुर प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका रंजना सिंह (32) गुरुवार को जैसे ही स्कूल परिसर में दाखिल हुईं, पीछे से तीन मोटरसाइकिलों पर आए अज्ञात लोगों ने उनपर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
अस्पताल में भर्ती शिक्षिका का गला, चेहरा और पीठ बुरी तरह से झुलस गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह सुल्तानपुर जिले की रहने वाली हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेजाब फेंकने वाले लोग कौन थे और किस वजह से उन्होंने ऐसी हरकत की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। तेजाब फेंकने वालों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications