नादान है राहुल गांधी, राजनीति नहीं समझते : भाजपा

नई दिल्ली। विकिलीक्स ने राहुल के बयान को उजागर क्या किया पूरी दिल्ली में भूचाल आ गया है । भाजपा और आरएसएस को तो जैसे एक मौका मिल गया है। ताजा खबर में भाजपा ने राहुल गांधी को लेकर विकिलीक्स के खुलासे पर कांग्रेस महासचिव की आलोचना करते हुए कहा कि एक अमेरिकी राजनयिक को राहुल की ओर से दिया गया गैर जिम्मेदाराना बयान आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई के साथ समझौता है। साथ ही कहा कि राहुल का बयान दर्शाता है कि भारत की समस्याओं को लेकर वह कितने नादान हैं।

भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हम राहुल के बयान की निन्दा करते हैं। यह काफी गैर जिम्मेदाराना है। बयान सार्वजनिक हो गया है और अमेरिकी सरकार ने न तो इसकी पुष्टि की है और न ही खंडन इसलिए इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि राहुल ने इस गैर जिम्मेदाराना बयान से पाकिस्तान की धरती से गतिविधियां चला रहे आतंकी संगठनों और वहां के सरकारी प्रतिष्ठानों के दुष्प्रचार पर मुहर लगाने की कोशिश की है।

गौरतलब है कि विकीलीक्स के एक खुलासे के मुताबिक राहुल गांधी ने हिन्दू कट्टरपंथियों को इस्लामिक अलगाववादियों से भी बड़ा खतरा बताया था। राहुल गांधी ने पिछले साल अमरीकी राजदूत टिमोथी रोमर से आतंकवाद पर चर्चा के दौरान कहा था कि हिन्दू चरमपंथी आने वाले समय मे देश के लिएं एक बड़ा खतरा है। राहुल ने कहा कि भारत में भले ही कुछ तत्व लश्कर जैसे इस्लामिक आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं परन्तु इससे बड़ा खतरा चरमपंथी हिन्दू संगठनों से है जो दोनों समुदायों मे धार्मिक तनाव पैदा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+