लैरी किंग का आख़िरी शो

अमरीका की मशहूर टीवी शख़्सीयत लैरी किंग हुए रिटाएर्ड
अमरीका में टीवी के सबसे जानेमाने चेहरों में से एक, लैरी किंग, ने गुरुवार को सीएनएन टेलीविज़न पर अपना आख़िरी शो प्रस्तुत किया.
लैरी किंग ने 25 साल तक 'लैरी किंग लाईव' कार्यक्रम के लिए बड़ी हस्तियों का साझात्कार किया और अपने ख़ास अंदाज़ के लिए जाने गए.
उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत रेडियों से की थी.
किंग के शो के आख़िरी दिन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक वीडियो संदेश के ज़रिए उन्हें प्रसारण के क्षेत्र में बड़ा नाम बताया.
सतहत्तर साल के लैरी किंग की जगह अब डेली मिरर के पूर्व संपादक पीयर्स मार्गन शो को संचालित करेंगे.
किंग का कहना था कि पिछले 25 सालों में उन्होंने क़रीब 50,000 साझात्कार किए.
कई बार उन्हें अपने साझात्कार करने के तरीकें की आलोचना भी सहनी पड़ी.
लैरी साझात्कार के दौरान बहुत ही सहज और गैरआक्रामक स्टाइल अपनाते थे.
दुनिया के बड़े नेता हों या हॉलीवुड के अभिनेता सभी के साथ उनका अंदाज़ बेहद सहज होता था.
लैरी अब सीएनएन पर विशेष शो किया करेंगे. पीयर्स मॉरगन इससे पहले एक टीवी शो में जज की भूमिका निभाते थे.
मार्गन नए साल से लैरी का शो प्रस्तुत करेंगे.












Click it and Unblock the Notifications