अब गूगल के जरिये करें बॉडी सर्च'
इंटरनेट सर्च की दुनिया का बेताज बादशाह 'गूगल" विवादों के घेरे में आए अपने 'स्ट्रीट व्यू" कार्यक्रम के बाद जल्द ही एक ऐसा ब्राउजर पेश करने जा रहा है जो पूरे मानव शरीर का खाका तैयार कर सकता है। '3डी" इस्तेमाल में लाने के काबिल 'गूगल बॉडी ब्राउजर" को मानव शरीर रचना विज्ञान के अध्ययन की दिशा में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
इससे मानव शरीर की बेहतर समझ विकसित करने के मामले में तो क्रांति आ ही सकती है, साथ ही चिकित्सा शोध में भी यह मददगार साबित हो सकता है। आधिकारिक तौर पर जारी होने का इंतजार कर रहा 'गूगल बॉडी ब्राउजर" मानव शरीर को समझने के मामले में ठीक उसी तरह का है जैसा कि धरती पर किसी जगह की जानकारी लेने के लिए 'गूगल अर्थ" नाम का भौगोलिक सूचना कार्यक्रम है।
इस एप्लीकेशन को अभी तक आधिकारिक रूप से रिलीज नहीं किया गया है। गूगल ने अपने नए एप्लीकेशन के बारे में चुप्पी साध रखी थी। लेकिन एक नया वीडियो इंटरनेट पर आया है जिससे पता चलता है कि नया एप्लीकेशन किस तरह का होगा। इंटरनेट पर उपलब्ध वीडियो को मोबाइल फोन से खींचा गया है। इसमें दिखाया गया है कि गूगल की वेबजीएल रिसर्च यूनिट का एक सदस्य अपने साथियों को एप्लीकेशन के बारे में बता रहा है।













Click it and Unblock the Notifications