भारत संचार निगम लिमिटेड नव वर्ष और क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए अपने ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट ब्राउसिंग की नई स्कीम बाजार में लाई है। इस स्कीम के तहत बीएसएनएल ने हर महीने 499 रु में अनलिमिटेड ब्राडबैंड ऑफर लांच किया है।
'होम 499' का ये प्लान 'होम 625' के प्लान से अलग होगा जिसमें हर महीने 100 कॉल मुफ्त मिलेंगी। अगर आप 28 फरवरी तक इन दोनों प्लान को लेते हैं तो मॉडम इंस्टालेशन के 250 रु बचा सकते हैं।