अयोध्या जाएंगी उमा भारती
लखनऊ। राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रही नेता उमा भारती शनिवार को रामलला (राम जन्मभूमि) के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रही हैं। उमा भारती के एक करीबी ने शुक्रवार को आईएएनएस से उनके अयोध्या जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि 'वह (उमा) पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचेंगी और फिर वहां से अयोध्या के लिए रवाना होंगी।'
उमा अयोध्या में रामलला के दशर्न करके शाम को लौट जाएंगी। उमा के साथ लखनऊ से कुछ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के अयोध्या जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय पाठक ने आईएएनएस से कहा कि 'हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications