उत्तरप्रदेश : बाराबंकी में झोपड़ी पर पलटा ट्रक, 8 मरे
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक ट्रक के अनियंत्रति होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट जाने से पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक यह हादसा जिले के टिकैतनगर कस्बे में आधी रात को उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक दरियाबाद मोड़ के पास अनियंत्रति होकर राम गुलाम नामक व्यक्ति की झोपड़ी पर पलट गया।
टिकैतनगर थाना प्रभारी बृजेश चंद्र तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़ितों में तीन महिलाएं और दो से आठ साल की उम्र के पांच बच्चे शामिल हैं।
तिवारी ने कहा कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications