राहुल का बयान हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचायक : माधव
भोपाल प्रवास पर आए राम माधव ने संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा कि राजनयिक सम्बंधों की सीमा लांघते हुए अमेरिकी राजदूत के पास जाकर अपने आंतरिक मामलों की चर्चा करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके इस कार्य से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि उन्हें राजनीति का अनुभव नहीं है।
माधव ने कहा कि हम एक संगठन के नाते यह भी जोड़ना चाहेंगे कि अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि हिंदू संगठनों को आतंकवाद के फर्जी आरोपों में फंसाने के षडयंत्रों का सूत्रधार कौन है। इतना ही नहीं, उनके इस बयान से ऐसा लगता है कि वह जिहाद का परोक्ष रूप से समर्थन कर रहे हैं।
उन्होंने हमारी उस नीति का भी उल्लंघन किया है, जिसके तहत हम विदेशी ताकतों को अपने आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications