चीन का विदेशी व्यापार 2010 में 2900 अरब डॉलर से अधिक
बीजिंग। चीन का विदेशी व्यापार इस साल 2900 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।यह अनुमान चीन के वाणिज्य मंत्री चेन डेमिंग का है। उन्होंने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से गुरुवार को कहा कि पूरी संभावना है कि इस साल चीन दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन जाएगा।
चीन में उपभोक्ता सामानों की खुदरा बिक्री इस साल 2,250 अरब डॉलर को पार कर जाएगी, जिसमें ऑनलाइन खरीदारी का 67.53 अरब डॉलर का योगदान रहेगा।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन के विदेशी व्यापार में इस साल के पहले 11 महीनों में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 36.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 2,670 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।
चेन ने कहा कि इस साल के आखिर तक बाहरी मुल्कों के गैर वित्तीय क्षेत्रों में चीन का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 50 अरब डॉलर को पार कर जाएगा, जो इस साल चीन में हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का लगभग आधा होगा।उन्होंने कहा कि भविष्य में बाहरी मुल्कों में चीन के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का अनुपात और अधिक होगा।












Click it and Unblock the Notifications