हिमाचल में 2 आतंकी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आतंकियों को कोटला के नजदीक गिरफ्तार किया गया। माना जा रहा है कि वे नवम्बर से ही यहां छिपे हुए थे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए दोनों आतंकियों की पहचान जमील अहमद और गुलाम नबी के रूप में की गई।
ये दोनों जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक इन लोगों के पास एक चीनी पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद हुए हैं। इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका के मद्देनजर तलाश जारी है। अदालत ने आरोपियों के चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications