लिट्टे कर सकता है मनमोहन सिंह की हत्या!
नई दिल्ली। एक बार फिर से लिट्टे के सुर फिर से हिचकोलें मार रहे हैं। खबर आ रही है कि तमिल विद्रोही संगठन लिट्टे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि पर हमला करने की योजना बना रहा है। खुफिया ब्यूरो के मुताबिक जनवरी में प्रधानमंत्री की तमिलनाडु यात्रा के दौरान लिट्टे इस काम को अंजाम दे सकता है। गृहमंत्री पी. चिदम्बरम, विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और गृह सचिव जी के पिल्लै भी लिट्टे के निशाने पर हैं। ब्यूरो ने दावा किया है कि कुछ लिट्टे आतंककारियों ने दक्षिणी-उत्तरी तट से भारत में प्रवेश किया है और तमिलनाडु में ही कहीं छिपे हुए हैं।
उत्तराखंड : फेल करने की धमकी देकर बनाया था अश्लील MMS
इस बीच, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से दो आतंककारियों को गिरफ्तार किया गया हे। इन दोनों आतंकियों का संबंध हिज्बुल से बताया जा रहा है। आतंकियों के पास से हथियार और कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं।













Click it and Unblock the Notifications