भारत, चीन के बीच 6 करार

भारत और चीन ने वर्ष 2015 तक आपसी व्यापार बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत का व्यापार घाटा कम करने के लिए दोनों देश भारत द्वारा चीन को किए जाने वाले निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सहमत हुए हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ की अध्यक्षता में हुई दोनों देशों की शिष्टमंडल स्तरीय वार्ता के बाद जारी किए गए बयान में कहा गया, "विकास हेतु विश्व में भारत और चीन के लिए पर्याप्त अवसर हैं और दोनों देश कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ा सकते हैं।" यह वार्ता करीब एक घंटे तक चली।
वार्ता के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के सीधे संपर्क के लिए टेलीफोन हॉटलाइन शुरू करने के फैसले का स्वागत किया गया। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने आपसी महत्व के मुद्दों पर नियमित विचार-विमर्श के लिए सहमति जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications