दिल्ली में सुबह सर्दी और कोहरे का असर
नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार सुबह कोहरे और सर्दी का असर दिखाई दिया। शहर का तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया, जो औसत से दो डिग्री नीचे था।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह के समय सर्दी और कोहरे का असर दिखाई दिया लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। रात के समय तापमान में गिरावट होने की संभावना है।"
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अधिकतम आद्र्रता 97 तथा न्यूनतम 41 फीसदी दर्ज की गई।उल्लेखनीय है कि 11 दिसम्बर इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा था। उस दिन न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications