आस्ट्रेलिया में नाव हादसे में मरने वालों में 7 बच्चे (लीड-1)
'कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन' अधिकारियों का कहना है कि अब तक 28 शव निकाल लिए गए हैं। इनमें तीन नवजात बच्चियों, एक नवजात बच्चे, तीन लड़कों और एक लड़की के शव शामिल हैं।
समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के मुताबिक युवा लोगों के शवों में 12 शव पुरुषों और नौ शव महिलाओं के हैं।
अधिकारियों का कहना है कि हादसे में 42 लोग जीवित बचे हैं। उनमें 25 पुरुष, आठ महिलाएं और नौ बच्चे शामिल हैं।
क्रिस्मस द्वीप के काउंसलर कमर इस्माइल ने बुधवार को कहा था कि शरणार्थियों में से ज्यादातर मध्यपूर्व के नागरिक थे। जीवित बचे लोगों में ज्यादातर इराकी व ईरानी नागरिक हैं।
इस बीच नाव हादसे में बुरी तरह घायल हुई महिलाओं की हालत गम्भीर बनी हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए पर्थ अस्पताल ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications