यूपी में सभासद का सिरकटा शव बरामद, 2 गिरफ्तार
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में अगवा किए गए सभासद का सिरकटा शव पुलिस ने बरामद किया है। हत्या के इस मामले में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक घटना जिले के बड़ौत कस्बे की है, जहां स्थानीय निर्दलीय सभासद संजीत तोमर को गत 13 दिसम्बर को उनके घर के पास से ही कुछ हथियार बंद लोगों ने अगवा कर लिया था।
पुलिस का कहना है कि सभासद का शव बुधवार देर शाम कस्बे के निकट बरदखा गांव में यमुना नदी के पास बरामद किया गया। शव से सिर गायब था। बड़ौत थाना प्रभारी आर. के. सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि सभासद के परिजनों की शिकायत पर स्थानीय अजय रमाला और उसके एक साथी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में मुख्य अभियुक्त रमाला ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद सिर काटकर यमुना नदी में फेंक दिया गया। घटना में उसके कुछ साथियों के शामिल होने की बात सामने आई है। सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी रमाला का सभासद के साथ पैसों के लेन-देन का कुछ विवाद था। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। गिफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर लापता सिर बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications