सरकार बनवाएगी पहली, दूसरी कक्षा के बच्चों की ड्रेस

राज्य के मानव संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2011-12 से प्रत्येक सरकारी विद्यालय के पहले और दूसरे वर्ग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की स्कूली वर्दी बनवाने के लिए प्रत्येक छात्र को 400 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नामांकित तीन से छह वर्ष के सभी बच्चों को भी पोशाक के लिए 250 रुपये दिए जाएंगे।
मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ योजना व्यय की स्थिति समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में वर्दी के लिए तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को 500 रुपये और छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को 700 रुपये दिए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications