पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार कस्बे में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक खुजदार प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद खान सासोली की मंगलवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। id="toptextpromo">स्थानीय
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सासोली पर सिविल लाइंस इलाके में अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने हमला किया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हमलावर
मोटरसाइकिल पर सवार थे और सासोली को गोली मारकर भाग गए। सासोली को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। सासोली 'डेली बलूचिस्तान टाइम' से जुड़े थे और कुछ टेलीविजन चैनलों के लिए भी काम करते थे।











Click it and Unblock the Notifications