अभी हिरासत में रहेंगे असांजे

लंदन। स्वीडन के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां ब्रिटेन के एक न्यायालय द्वारा विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को जमानत पर रिहा करने के फैसले के खिलाफ अपील दायर किया। अधिकारियों ने असांजे की रिहाई रोकने की मांग की। मामले की सुनवाई तक असांजे हिरासत में रहेंगे।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक असांजे के वकील मार्क स्टीफंस ने कहा, "स्वीडन अधिकारियों की यह कार्रवाई एक दिखावे के रूप में बदल रही है।" असांजे को मिली जमानत को दी गई चुनौती की सुनवाई अगले 48 घंटे के भीतर होगी।असांजे के समर्थकों ने कहा कि यह साफ हो रहा है कि इस कार्रवाई में 'राजनीतिक भावना' काम कर रही है।इसके पहले लंदन के एक न्यायालय 'सिटी ऑफ वेस्टमीनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट' ने मंगलवार को विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को जमानत पर रिहा करने का फैसला दिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में मानवाधिकार कार्यकर्ता और हस्तियां आस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे (39) को जमानत दिलाने के लिए 315,000 डॉलर की नकदी के साथ मौजूद थीं।ज्ञात हो कि ब्रिटेन की पुलिस ने यूरोपियन अरेस्ट वारंट (ईडबल्यूए) मिलने के बाद असांजे को एक सप्ताह पहले लंदन में गिरफ्तार किया। इसमें स्वीडन ने असांजे के प्रत्यर्पण की मांग की है। असांजे पर स्वीडन में दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

असांजे के वकील ने कहा कि वह स्वीडन के प्रत्यर्पण की मांग के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।उधर, मंगलवार सुबह असांजे ने लंदन की जेल से भेजे अपने संदेश में कहा था कि स्वीडन के आरोप उन्हें उनके 'आदर्शो' से डिगा नहीं पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+