उप्र में पारा 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा
लखनऊ, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सर्दी और कोहरा का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य में पारा गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा पहुंचा है। प्रदेश में आगरा मंगलवार को राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूतनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में 6.6 और राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सयस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली हवाओं से तापमान में गिरावट हो रही है।गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा और सर्दी में बढो़त्तरी देखने को मिलेगी। हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications