दिल्ली में सर्द हुई सुबह
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार की सुबह सर्द रही और हल्की धुंध भी छाई रही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के इस समय का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह के समय धुंध छाई रही और कुछ इलाकों में हल्का कोहरा था। दोपहर अपेक्षाकृत गर्म रहेगी और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।"
मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के औसत तापमान से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications