आस्ट्रेलिया में नाव पलटी, 27 की मौत
स्थानीय मीडिया के मुताबिक क्रिसमस द्वीप के लोगों का कहना है कि जब सुबह छह बजे के करीब फ्लाईंग फिश कोव के नजदीक लहरों के बीच नाव उलट गई तो वे असहाय होकर उस हादसे को देखते रहे।
राहतकर्मियों ने नाव के मलबे से 27 शव निकाले हैं जबकि 'कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन' का कहना है कि 41 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
क्रिस्मस द्वीप के काउंसिलर कमर इस्माइल कहते हैं कि नाव में सवार शरणार्थियों में से ज्यादातर मध्य पूर्व के थे।
एक चिकित्सक ने आव्रजन विभाग में पुष्टि की है कि जीवित बचे लोगों में से ज्यादातर इराक और ईरान के हैं।
इस्माइल ने बताया, "यह एक दुखद हादसा था, शिशु और तीन या चार साल के बच्चे नाव के उलटने पर मदद के लिए पुकार रहे थे। हमने उनकी ओर लाइफ जैकेट्स फेंके लेकिन उनमें से ज्यादातर उन तक पहुंचने के लिए कुछ मीटर तक भी नहीं तैर सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications