दक्षिण कोरिया ने सबसे बड़ा असैन्य रक्षा अभ्यास किया

दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी, योनहैप के अनुसार देश भर में हवाई हमले की घोषणा होने के साथ ही दक्षिण कोरियाई नागरिक सुरक्षित आश्रयों और भूमिगत स्टेशनों जैसे सुरक्षित स्थलों पर चले गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ड्राइवरों से कहा गया था कि वे 15 मिनट के अभ्यास के दौरान अपनी कारें खड़ी कर सुरक्षित स्थलों पर चले जाएं, क्योंकि अधिकारी चाहते थे कि उत्तर कोरिया की ओर से हमला किए जाने की स्थिति में कोई हताहत न हो।
राष्ट्रीय आपातस्थिति प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि उत्तर कोरिया के 10 नकली विमानों ने भी सियोल व पुसान सहित दक्षिण कोरिया के बड़े शहरों के ऊपर उड़ानें भरीं। उत्तर कोरियाई सीमा के पास निवास करने वालों को उत्तर कोरियाई रासायनिक, जैविक या रेडियोधर्मी हमले के दौरान अपना बचाव करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
यह अभ्यास ऐसे समय में किया गया है, जब उत्तर कोरिया ने पीला सागर में विवादास्पद समुद्री सीमा के पास स्थित दक्षिण कोरियाई योनप्योंग द्वीप पर 23 नवम्बर को गोलाबारी की थी। इस हमले में दक्षिण कोरिया के चार लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications