ऋषिकेश: उत्पाती हाथी ने मारी जीप को टक्कर, दो की मौत

ऋषिकेश। यहां के सात मोड़ पर सोमवार रात को एक टस्कर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने यात्रियों से भरी जीप को टक्कर मारकर पलट दिया। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। हाथी काफी देर तक मौके पर खड़ा रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रही जीप जैसे ही सात मोड़ के समीप पहुंची कि अचानक सामने आए जंगली हाथी ने टक्कर मारकर जीप पलट दी। हाथी ने एक व्यक्ति को सूंड से उठाकर जमीन पर पटककर मार डाला। इस हादसे में एक महिला की भी मौत हो गई है। देर रात तक वन विभाग और पुलिसकर्मी अन्य लोगों की जंगल में तलाश कर रहे थे लेकिन हाथी के मौके पर ही खड़े रहने के कारण शव के पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

पुलिस ने भानियावाला व नटराज चौक से यातायात को पूरी तरह बंद कर दिया था। सभी यात्रियो को छिद्दरवाला बाईपास मार्ग से देहरादून की ओर भेजा जा रहा था। वन दरोगा बीडी जोशी ने बताया कि हाथी के उत्पात से मैक्स चालक सुनील रावत (29) पुत्र कृपाल सिंह निवासी गंगानगर ऋषिकेश तथा आशा थपलियाल (32) पत्‍नी दिवाकर निवासी परशुराम मार्ग ऋषिकेश की मौत हो गई। हाथी का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ। उसने मौके पर खड़ी वन विभाग के कर्मचारी की मोटर साइकिल व एक अन्य की स्कूटर को पटक-पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं घटना के बाद पहुंची 108 सेवा के वाहन पर भी हाथी झपट पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+