रांची में 3 नक्सली गिरफ्तार
रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में सोमवार को एक महिला सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से विस्फोटक भी बरामद हुआ है।तीनों नक्सलियों का प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से ताल्लुक है। उन्हें तमाड़-अर्की रोड से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार नक्सलियों से चार क्विंटल विस्फोटक और बड़ी संख्या में गिलेटिन के छड़ बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों का इरादा चल रहे पंचायत चुनाव को बाधित करने का था।












Click it and Unblock the Notifications