उत्तरप्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पर्वतीय इलाकों की ओर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण सर्दी का असर बढ़ गया है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था।
राज्य के मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी का गंगा के मैदानी इलाकों में असर दिखने लगा है। वहां से आने वाली सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में रात के समय सर्दी और बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications