बिहार के पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा
पटना। बिहार में पिछले दो दिनों से हो रही तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पूर्णिया का तापमान गिरकर मंगलवार को छह डिग्री पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को पटना समेत राज्य के कई इलाकों में आसमान पर बादल छाये हुए हैं और हल्की पछुआ हवा चल रही है।
विभाग के अनुसार मंगलवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि राजधानी पटना का 9़ 6 डिग्री और गया का 9़ 7 डिग्री सेल्सियस है। सोमवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 7़ 5 डिग्री सेल्सियस था जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 8़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक वैज्ञानिक ने मंगलवार को बताया कि अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी जिससे ठंड में और वृद्धि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications